Kerala Flood Volunteers raise aid association for victims, so far 25 million replies-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए संघ के स्वयंसेवक जुटाएंगे सहायता, अब तक 25 लाख भेजे

khaskhabar.com: बुधवार, 22 अगस्त 2018 10:54 PM (IST)
केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए संघ के स्वयंसेवक जुटाएंगे सहायता, अब तक 25 लाख भेजे
जयपुर। केरल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक घर घर जाकर सहायता जुटाएंगे। यह पांच दिवसीय अभियान गुरुवार से शुरू होकर सोमवार तक चलेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जयपुर प्रांत संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल ने बताया कि केरल राज्य अप्रत्याशित बाढ़ की विभीषिका का सामना कर रहा है जिससे सैकड़ों लोगों की जानें जा चुकी हैं। दो लाख से ज्यादा लोगों को बेघर होना पड़ा है। लाखों लोग अनेक स्थानों पर फंसे हुए हैं। केरल राज्य एक भयानक संकट के कगार पर है। अनेक बाधाओं के बावजूद हमारी सेना, राष्ट्रीय आपदा राहत बल, केन्द्र व राज्य सरकार बाढ़ राहत के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं। इनके साथ-साथ बड़ी संख्या में आमजन, संघ के स्वयंसेवक, सेवाभारती और अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठन अपनी जान को जोखिम में डालते हुए पीड़ितों के लिए बचाव और राहत कार्यों में दृढतापूर्वक सहयोग कर रहे हैं। अब तक 25 लाख रुपए की सहायता भेजी जा चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement