Kerala Fire near Padmanabhaswamy temple 2 injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पद्मनाभस्वामी मंदिर के पास लगी आग

khaskhabar.com: रविवार, 26 फ़रवरी 2017 5:24 PM (IST)
पद्मनाभस्वामी मंदिर के पास लगी आग
तिरुवनंतपुरम। श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के पास लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल केंद्र की करीब 16 गाडिय़ों को चार घंटे तक मेहनत करनी पड़ी। इस आग्निकांड के कारण एक समय पर पद्मनाभस्वामी मंदिर को भी खतरा था। मंदिर के पास डाकघर में रविवार सुबह 2.30 बजे आग लगी। मंदिर के सुरक्षा कर्मियों ने सीसीटीवी में जब यह नजारा देखा, तो उन्होंने दमकल केंद्र को सूचित किया। इस हादसे में दो लोगों के जख्मी होने की खबर आ रही है। डाकघर में लगी आग जल्द ही केरल पुरातात्विक विभाग तक पहुंच गई, लेकिन रविवार सुबह लगभग सात बजे इस पर नियंत्रण पा लिया गया। इस घटना से मंदिर को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। डाकघर से मंदिर की दूरी केवल 100 मीटर की है। मंदिर के तहखानों में करीब एक लाख रुपये कीमत के गहने हैं।

[ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement