Kerala: CPI(M) wins in several wards even before local body elections begin, Congress alleges intimidation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केरल: स्थानीय निकाय चुनावों की वोटिंग से पहले ही सीपीआई (एम) कई वॉर्डों में जीती, कांग्रेस ने लगाया धमकाने का आरोप

khaskhabar.com: सोमवार, 24 नवम्बर 2025 6:58 PM (IST)
केरल: स्थानीय निकाय चुनावों की वोटिंग से पहले ही सीपीआई (एम) कई वॉर्डों में जीती, कांग्रेस ने लगाया धमकाने का आरोप
तिरुवनंतपुरम। केरल में 9 और 11 दिसंबर को दो चरणों में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मत पड़ने हैं। इससे पहले ही सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) ने कन्नूर जिले के 14 वार्डों में निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। कई नामांकन पत्र रद्द होने, वापस लिए जाने, फर्जी दस्तख्तों और जबरदस्ती के आरोपों के बाद ये जीत मिली है। इससे कई वार्ड में एलडीएफ सदस्यों के सामने कोई दावेदार ही नहीं बचा। सोमवार को नॉमिनेशन वापस लेने का आखिरी दिन था।
अंथूर नगर पालिका और कन्नपुरम ग्राम पंचायत में ही, एलडीएफ उम्मीदवार 11 वार्डों में बिना किसी विरोध के चुने गए।
अंथूर में, कोडल्लूर और थाली वार्ड में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अनियमितताओं के चलते खारिज कर दिए गए। इससे अन्य पांच दावेदारों की जीत पक्की हो गई।
अधिकारियों ने प्रस्तावकों के नकली हस्ताक्षर का भी हवाला दिया, जिन्होंने माना कि उनके हस्ताक्षर फर्जी थे। कन्नपुरम पंचायत में एलडीएफ के छह दावेदार निर्विरोध जीत हासिल करने में कामयाब रहे। वार्ड 1 में यूडीएफ प्रत्याशी और वार्ड 8 में भाजपा उम्मीदवार के नामांकन पत्रों पर गलत प्रस्तावकों के हस्ताक्षर थे, जिसके चलते इन्हें खारिज कर दिया गया।
इसके परिणामस्वरूप एलडीएफ की उषा मोहनन और टी.ई. मोहनन को उनके-अपने वार्ड से बिना किसी मुकाबले के विजेता घोषित किया गया।
अंथूर के वार्ड 5 (अंचम्पीडिका) में, यूडीएफ सदस्य के. लिविया ने यह अपना नामांकन वापस लेने की वजह अपना अपहरण बताया।
कांग्रेस का आरोप है कि सीपीआई (एम) ने उम्मीदवारों को नाम वापस लेने के लिए धमकाया था, जबकि सीपीआई (एम) ने इसे निराधार बताते हुए कहा कि गलत दस्तावेज और प्रस्तावक की आधी-अधूरी जानकारी की वजह से ऐसा हुआ।
वार्ड 13, 18, और 26 सहित कई दूसरे वार्डों में भी ऐसे ही नतीजे देखने को मिले, या तो पर्चा खारिज कर दिया गया या नाम वापस ले लिया गया, जिससे स्पष्ट है कि एलडीएफ के मुकाबले कोई बचा ही नहीं।
मोराझा और पोडिक्कुंडु जैसे कुछ वार्ड में, यूडीएफ ने कोई उम्मीदवार ही नहीं उतारा था।
कांग्रेस ने सीपीआई (एम) पर बिना किसी मुकाबले के जीत हासिल करने के लिए धमकियों और दबाव डालने के पैंतरे आजमा “डेमोक्रेसी को खत्म करने” का आरोप लगाया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement