नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपने गले का ऑपरेशन
करवाने तथा पंजाब में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए करीब एक
पखवाडे तक राष्ट्रीय राजधानी से बाहर रहेंगे।
कफ की पुरानी बीमारी के इलाज के लिए केजरीवाल की 13 सितंबर को गले की
सर्जरी होनी है। ऑपरेशन के बाद वह 10 दिन आराम करेंगे।
सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, बेंगलुरू रवाना होने से पहले
मुख्यमंत्री आठ सितंबर से चार दिन की पंजाब यात्रा पर जाएंगे। पंजाब में वह
पार्टी के नेताओं से मिलेंगे तथा जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
उन्होंने कहा,उसके बाद 12 सितंबर को वह बेंगलुरू रवाना होंगे, जहां अगले
दिन उनका ऑपरेशन है।