दिल्ली। गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा
चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। वहीं प्रचार
अभियान के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
पर तीखा हमला करते हुए उनकी तुलना जनरल डायर से
कर दी। केजरीवाल ने पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को देशभक्त करार देकर पाटीदार समुदाय को लुभाने की भी कोशिश की।