Advertisement
गीदड़ भभकियों से देश डरने वाला नहीं है : सीएम केजरीवाल

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 75 साल बाद दिल्ली में एक ऐसी सरकार आई है जिसने देश में एक उम्मीद पैदा की। पहली बार 75 साल बाद भारत की राजधानी में स्कूल अच्छे बनने लगे, बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी, गरीबों को इलाज मिलने लगा, सड़कें ठीक होने लगी, 24 घंटे बिजली आने लगी, चौतरफा एकदम विकास होने लगा जो कि पूरे देश में 75 साल में कहीं किसी पार्टी की सरकार में लोगों ने देखा नहीं था।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई पूछताछ के लिए जाते हुए कहा कि दिल्ली की तरक्की को देखकर पूरे देश में एक उम्मीद जागी कि अगर दिल्ली में विकास हो सकता है तो पूरे भारत में विकास हो सकता है। पूरे देश के अंदर एक उम्मीद जागी कि भारत दुनिया का नंबर 1 देश बन सकता है। उन्होंने कहा कि लेकिन देश में कुछ राष्ट्र विरोधी ताकते हैं जो नहीं चाहते कि भारत की तरक्की हो। 75 साल तक इन्हीं ताकतों ने भारत को पीछे रखा। कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें नहीं चाहती कि देश में स्कूल बने गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले।
उन्होंने कहा कि तुम, हम भारतवासियों को जितना मर्जी परेशान कर लो लेकिन भारत रुकने वाला नहीं है। सीबीआई पूछताछ के लिए जाने से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तुम्हारी इन गीदड़ भभकियों से देश डरने वाला नहीं है, भारत तो अब आगे बढ़ेगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


