kejriwal govt will give water connections in jhuggis also-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब झुग्गियों में भी मिलेगा पानी का कनेक्शन

khaskhabar.com: सोमवार, 29 अगस्त 2016 10:10 PM (IST)
अब झुग्गियों में भी मिलेगा पानी का कनेक्शन
नई दिल्ली। दिल्ली में अब हर झुग्गी के हर घर में पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। ये ऎलान दिल्ली जल बोर्ड के चेयरमैन कपिल मिश्रा ने किया है। कपिल मिश्रा ने बताया कि बोर्ड की 128वीं बैठक में ये फैसला लिया गया है कि जल अधिकार कनेक्शन के तहत अब सभी झुग्गियों के हर घर में पानी का कनेक्शन दिया जाएगा, अभी झुग्गियों में किसी एक जगह पाइपलाइन डालकर या टंकी लगाकर पानी पानी दिया जा रहा है जिससे लोग एक जगह इकटा होकर पानी भरते हैं। मिश्रा ने बताया कि दिल्ली में करीब 500 जेजे क्लस्टर हैं जिनको इससे फायदा मिलेगा। यही नहीं दिल्ली के गांवों में भी कई जगह पानी के कनेक्शन नहीं हैं क्योंकि लोगों के पास मालिकाना हक के कागजात नहीं हैं इसलिए अब गांव के लोग भी पानी का कनेक्शन ले सकेंगे। कई घरों में किरायेदार अपना अलग कनेक्शन लेना चाहते हैं लेकिन मालिकाना हक ना होने के चलते नहीं ले पाते, लेकिन अब ऎसे लोग भी अलग से कनेक्शन ले पाएंगे।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement