kejriwal government failed to fight dengue chikungunya Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केजरीवाल सरकार डेंगू चिकनगुनिया से लड़ने में नाकाम

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 11:59 AM (IST)
केजरीवाल सरकार डेंगू चिकनगुनिया से लड़ने में नाकाम
उत्तर पूर्वी जिलाध्यक्ष राजकुमार बल्लन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खजूरी खास पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। इस अवसर पर आनंद त्रिवेदीए संजय जैनए पाषर्द आशा तायलए अनिता शर्मा भी उपस्थित थे। प्रदेश महामंत्री रेखा गुप्ता और जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में केशवपुरम् जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीपाली चौक के समीप स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन के निवास स्थान पर एक बड़ा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का संबोधित करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि यह शर्मिन्दिगी की बात है कि स्वास्थ्य मंत्री गोवा में राजनीतिक अभियान का मजा ले रहे थे और दिल्ली के लोग डेंगू और चिकनगुनिया का शिकार हो रहे थे। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन के त्याग पत्र की मांग की। इस अवसर पर पार्षद चंदीराम चावला, मीरा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल और जिला तथा मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

3/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement