khaskhabar.com: शनिवार, 12 नवम्बर 2016 11:21 AM (IST)
केजरीवाल ने कहा, सोशल मीडिया में तमाम बातें चल रही हैं। कालाधन को
पकडऩे के बहाने एक बड़ा स्कैम हो रहा है। एक चैनल पर एक स्टोरी चली थी कि
किस तरह पिछले एक क्वार्टर में बैंकों में पैसा बड़ी मात्रा में डिपोजिट
हुआ है। कई बैंकों में डिपोजिट नीचे जा रहे थे, और अचाकन जुलाई के बाद से
अचानक डिपोजिट बढ़ गए हैं, यह किसका पैसा है? दिल्ली सीएम में कहा, 1-2
फीसदी का जंप, मतलब हजारों करोड़ का जंप हुआ है। भाजपा ने अफना और अपने
दोस्तों का सारा पैसा ठिकाने लगा दिया है। इस पूरी कवायद का यह फायदा होगा
कि पैसे का केवल एक्सजेंच होगा। कालाधन का एक भी पैसा सरकार या सिस्टम के
पास नहीं आएगा। डॉलर ब्लैक में खरीदी जा रही है और अभ दो-दो हजार के नोट से
एक्सचेंज कर रहे हैं। आप दलालों से एक्सचेंज करा सकते हैं।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओरयह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदम