Kejriwal alleged Modi, made scam, information provided his closers before ban-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी का घोटाला,अपनों को दी जानकारी:केजरी

khaskhabar.com: शनिवार, 12 नवम्बर 2016 9:59 PM (IST)
मोदी का घोटाला,अपनों को दी जानकारी:केजरी
नई दिल्ली। 500 और 1000 के नोट बंद किए जाने पर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाएं हैं। केजरीवाल ने कहा अपने लोगों को बचाने के लिए पूरी प्लानिंग की गई थी। उन्होंने कहा कि मोदी जी का सर्जिकल स्ट्राइक कालाधन रखने वालों पर नहीं बल्कि आम आदमी पर हुआ है, जिन्होंने मेहनत का पैसा जमा किया था। केजरीवाल ने कहा कि नोट बंद करने के बाद धीरे-धीरे सबूत सामने आ रहे हैं। कई घोटाले हो रहे हैं। 8 नवंबर को ऐलान से पहले पीएम ने अपने दोस्तों और भाजपा के लोगों को सतर्क किया, जिनके पास काले धन थे उन्होंने अपना माल ठिकाने लगा दिया। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के लोगों ने कालेधन को ठिकाने लगाया। डॉलर को 2000 के नोट से बदला जा रहा है। भारी मात्रा में पैसे बैंक में डिपॉजिट हो रहे थे। कालेधन वाले सोना, डॉलर खरीद रहे हैं। यह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदम
यह भी पढ़े :राहत की खबर:500,1000 के पुराने नोट 14तक वैध,हाईवे टोल फ्री

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement