KCR to take oath as Telangana CM on Today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Telangana : केसीआर को आज नरसिम्हन दिलाएंगे सीएम पद की शपथ

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 दिसम्बर 2018 09:51 AM (IST)
Telangana : केसीआर को आज नरसिम्हन दिलाएंगे सीएम पद की शपथ
हैदराबाद। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के.चंद्रशेखर राव राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ले सकते है। केसीआर का यह लगातार दूसरा कार्यकाल होगा। केसीआर के नाम से लोगों में लोकप्रिय चंद्रशेखर राव, राजभवन में दोपहर बाद 1.30 बजे आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल ई.एस.एल नरसिम्हन उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। टीआरएस के नवनिर्वाचित विधायकों ने बुधवार को टीआरएस मुख्यालय तेलंगाना भवन में एक बैठक में केसीआर को अपना नेता चुना। टीआरएस प्रमुख ने बैठक के बाद कहा कि चूंकि निर्वाचन आयोग को एक राजपत्रित अधिसूचना जारी करनी है, इसलिए पूरे मंत्रिमंडल के गठन में कुछ दिन लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने एक सहयोगी के साथ गुरुवार को शपथ ग्रहण करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement