Advertisement
केसीआर ने मुझे बीआरएस को एनडीए में शामिल करने का अनुरोध किया था : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि केसीआर ने उनसे दोबारा मुलाकात कर कहा था कि वह सत्ता की बागडोर अपने बेटे केटीआर को सौंपना चाहते हैं।
मोदी ने दावा किया, “उन्होंने मुझसे केटीआर को आशीर्वाद देने का अनुरोध किया। मैंने उनसे पूछा कि क्या आप राजा महाराजा हैं? यह लोकतंत्र है और लोग तय करेंगे कि किसका शासन होना चाहिए। आखिरी बार वो मुझसे मिले थे।''
प्रधानमंत्री ने बताया कि केसीआर ने तेलंगाना दौरे पर उनका स्वागत करना क्यों बंद कर दिया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री में उनसे आंख मिलाने की हिम्मत नहीं है। मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि बीआरएस ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी की मदद की और अब कांग्रेस वोटों का बंटवारा कर तेलंगाना में बदला चुका रही है।
मोदी ने बीआरएस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसने तेलंगाना के विकास के लिए केंद्र द्वारा भेजी गई धनराशि को 'लूट' लिया।
उन्होंने कहा कि हजारों परिवारों ने तेलंगाना के लिए बलिदान दिया, लेकिन केवल एक परिवार ने सब कुछ हड़प लिया।
पीएम ने कहा, “वे आपके वोटों का इस्तेमाल केवल अमीर बनने के लिए करते हैं। उन्होंने केवल पारिवारिक शासन और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया।”
मोदी ने लोगों से कांग्रेस से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि उसने वोटों के बंटवारे का ठेका ले रखा है।
“पूरे देश ने कांग्रेस को खारिज कर दिया है। आप जानते हैं, जब कांग्रेस एक राज्य में सत्ता खो देती है तो पार्टी के लिए वापस आना मुश्किल हो जाता है।”
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


