Advertisement
दौसा में काव्य पथिक दौसा का विमोचन, उत्कर्ष नारायण रावत को मिला देवनागरी काव्य पथिक सम्मान 2025

विमोचन कार्यक्रम के अवसर पर राष्ट्रीय कवि संजय झाला, एसडीएम संजू मीणा, राष्ट्रीय कवि चौपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कासिम बीकानेरी, कवियत्री सपना सोनी, संरक्षक रविंद्र चतुर्वेदी एवं संपादक एवं राष्ट्रीय कवि चौपाल के जिला अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार सैनी ने काव्य पथिक दौसा का विमोचन किया।
एसडीएम संजू मीणा ने कहा कि साहित्य से ही व्यक्ति के व्यक्तित्व एवं ज्ञान का विकास संभव है। राष्ट्रीय कवि संजय झाला ने वर्तमान साहित्य पर कटाक्ष करते हुए कहा कि साहित्यकार साहित्य द्वारा जीवन को जीने की सीख दे।
कार्यक्रम में स्वीप के जिला समन्वयक डॉ रामवीर सिंह साहिल, ब्लॉक समन्वयक कमलेश कुमार मीणा, शिक्षाविद डॉ संजीव कुमार रावत, रामबाबू शर्मा, गोपाल टेलर तथा दौसा के साहित्य प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक खेड़ला द्वारा किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


