भरतपुर। यहां चल रही श्रीजसवन्त प्रदर्शनी एवं पशु मेले में कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। क्षेत्रीय कवि सम्मेलन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला प्रमुख बीना सिंह, विशिष्ट अतिथि अनुराग गर्ग अध्यक्ष फोर्टी, अध्यक्षता कर रहे डॉ. जितेन्द्र सिंह फौजदार एवं मेला अधिकारी डॉ. योगेन्द्र सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कवि सम्मेलन में गोपाल प्रसाद मुद्गल डीग, अभिषेक अमर नगर, सुरेश फौजदार कुम्हेर, जुगलकिशोर कामां, नानक चंद नवीन पहाड़ी, सतवीर आर्य नदबई, बाबूलाल डीगिया वैर तथा भरतपुर शहर के सोमदत्त व्यास, हरिओम हरि, रामबाबू विद्रोही, हरिओम गौतम, भगवान सिंह भ्रमर, श्रीमती अर्चना बंसल, श्यामसिंह जघीना, लक्ष्मण सिंह चौधरी, अशोक धाकरे, पूरन शर्मा, नरेन्द्र निर्मल, अंकित कुमार सिंह, कृष्ण कन्हैया, डॉ. लोकेश शर्मा, जयकुमार सारस्वत सहित लगभग 22 कवियों ने अपनी कविताएं पढक़र सुनाई। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के डॉ. डी.पी. सिंह, हरिप्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, डॉ. ललित शर्मा तथा बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी तथा अपार जनसमूह ने कविताओं का रसानन्द किया।