Kathak comes true on nettheat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेटथियेट पर साकार हुआ कथक

khaskhabar.com: सोमवार, 13 फ़रवरी 2023 2:14 PM (IST)
नेटथियेट पर साकार हुआ कथक
जयपुर। नेटथियेट कार्यक्रमों की श्रृंखला में इन्टरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कथक डांस जयपुर घराने की युवा कथक नृत्यांगना तनिष्का मुदगल ने अपने भावपूर्ण कथक नृत्य से जयपुर कथक की बारीकियों को दर्शाया। नेटथियेट के राजेन्द्र शर्मा राजू बताया कि कथक गुरू श्रीमती श्वेता गर्ग की शिष्य तनिष्का मुदगल ने अपने कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना या कुंदेंदु तुषार हार धवला से की l इसके बाद शुद्ध कथक ताल, रूपक, थाट, आमद, मिश्र जाति की परण, सदा तोडे, चक्करदार तोडा, कवित्त लडी की प्रस्तुति से जयपुर कथक को साकार किया। अंत में तराना दिम ता ता नुम दिम ता देरे ना से कार्यक्रम को विराम दिया। तनिष्का के नृत्य में लयकारी, ताल एवं भाव की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement