इस संबंध में सरकार सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष के दौरान घायल हुए
लोगों को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने को इच्छुक है। वह
उपद्रव करने वालों को पीडित बताने की बात मानने को तैयार नहीं है जिन्होंने
पहले हिंसा को बढावा दिया और फिर सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद
स्वयं को पीडित होने का दावा किया।
राज्य में सभी पक्षों के साथ बातचीत की प्रक्रिया शुरू करने की मांग के बीच
ऎसा लगता है कि यह सरकार की दो स्तरीय रणनीति होगी।