Kashmir on high alert after the attack on the western border-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कश्मीर में हमले के बाद पश्चिमी सीमा पर हाईअलर्ट

khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 8:48 PM (IST)
कश्मीर में हमले के बाद पश्चिमी सीमा पर हाईअलर्ट
बाड़मेर। जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास स्थित आर्मी हेडक्वॉर्टर पर रविवार को हुए आंतकी हमले के बाद सीमावर्ती बाड़मेर जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में हुए आतंकी हमले के बाद राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलो के एसपी को एक आदेश जारी कर सीमावर्ती जिलो में विशेष सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ ही पाकिस्तान की और से आ रहे फोन से सचेत रहने के निर्देश दिए। इसके बाद सीमावर्ती बाड़मेर जिले में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.गगनदीप सिंगला ने बताया की उरी सेक्टर में हुए आतंकी हमले के बाद बाड़मेर जिले के सीमावर्ती थानों को अलर्ट कर संदिग्ध लोगो पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए है। साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक ने ने सरहद पार से आने वाले नापाक फोन से सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों सहित आमजन को सचेत रहने की अपील की है। उन्होंने बताया की विभिन्न कार्यालयों में कार्यरतअधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ साथ आमजन दुश्मन देश की और से आ रहे नापाक फोन पर किसी भी व्यक्ति द्वारा सम्पर्क किये जाने पर अति महत्वपूर्ण एवं आन्तरिक सुरक्षा को प्रभावित करने वाली गोपनीय व संवेदनशील सूचनाएं साझा नहीं करे। क्योंकि पाक इन्टेलीजेन्स आपरेटिव (पीआईओ) से छदम नाम से टेलीफोन, मोबाईल फोन द्वारा अथवा फर्जी ई- मेल के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों से पहचान बनाकर विभिन्न प्रकार के लालच व प्रलोभन देकर उनके विभाग की सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त करने का प्रयास कर सकते है। सन्देश के अनुसार पाक स्थित महिला इन्टेलीजेन्स अधिकारी युवाओं को हनी ट्रेप में फसाकर उनकी भावनाओं का दुरूपयोग करके उनसे भी सेना व सामरिक महत्व की सूचनाएं प्राप्त करने में प्रयासरत है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement