Kashmir : गृह मंत्रालय ने कहा, कश्मीर में कहीं प्रदर्शन नहीं हुआ,20 से ज्यादा लोग कहीं इकट्ठा नहीं हुए
khaskhabar.com: शनिवार, 10 अगस्त 2019 1:57 PM (IST)
सुरक्षा एजेंसियों ने
संवेदनशील दक्षिण कश्मीर में कम से कम चार प्रमुख स्थानों की पहचान की है।
यहां 12 अगस्त से पहले नागरिकों पर लगाए गए प्रतिबंध हटाए जाने की संभावना
है। एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में ईद की नमाज के
दौरान तनाव की काफी संभावना है। अतीत में भी अशांति के गवाह रहे शोपियां,
पुलवामा, अनंतनाग और सोपोर के ऐसे कुछ हिस्सों की पहचान की गई है।