Encounter ends between security forces and terrorists in Budgam in Jammu Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया, प्रदर्शनकारियों का पथराव,3 की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 मार्च 2017 10:08 PM (IST)
मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया, प्रदर्शनकारियों का पथराव,3 की मौत
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चदूरा इलाके में एक मुठभेड के दौरान एक आतंकी मारा गया जबकि मुठभेड स्थल के निकट पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई में तीन नागरिकों की मौत हो गई। जब आतंकी मकान से बाहर नही निकल रहे थे और उसकी आड लेकर सुरक्षाबलों पर लगातार फायरिंग कर रहे थे तब आखिरकार सुरक्षाबलों ने कश्मीर के बडगाम के उस मकान को ही रॉकेट लॉन्चर से उडा दिया जिसमें आतंकी छिपकर गोलाबारी कर रहे थे। इसके बाद बडगाम के चदूरा गांव क गुस्साए लोगों ने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिए। इसका नतीजा ये हुआ कि हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पडी। गोलाबारी में तीन आम नागरिकों के मारे जाने की खबर है। उधर आतंकी कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों पर पथराव में सीआरपीएफ के 23 के करीब जवान घायल हो गए हैं। ये पहली बार नहीं है जब आतंकी कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों पर पथराव हुआ हो। ऎसा पहले कई बार हुआ है जिसकी वजह से आतंकी भाग निकले में भी सफल रहे हैं। मारे गए आतंकी के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। आतंकियों से मुठभे़ड के दौरान ही इलाके में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए। बेकाबू भीड को रोकने के लिए पहले आंसू गैस के गोले दागे गए। तनाव रोकने के लिए पहले पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की लेकिन जब हालात नही सुधरा तो पुलिस क फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा चार अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है।
सुरक्षाबलों ने ये कार्रवाई सुबह तब शुरू की जब उन्हें सूचना मिली कि चदूरा के दरगाह इलाके में आतंकी छिपे है। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू की। इस दौरान घर के अंदर छिपे आतंकी ने सुरक्षाबलों पर पहले फायरिंग की। जबाबी कार्रवाई में एक आतंकी भी मारा गया। सेना के एक अधिकारी ने बताया, एक आतंकी मारा गया और मुठभेड स्थल के पास से एक हथियार बरामद किया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड खत्म हो गई है। उन्होंने साथ ही बताया कि इस दौरान अर्धसैनिक बल का एक जवान घायल हो गया। मुठभेड स्थल पर छिपे हुए आतंकी को भगाने की कथित कोशिश के क्रम में पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई में तीन नागरिकों की मौत हो गयी और 18 अन्य लोग घायल हो गये। मारे गये नागरिकों में सभी युवा हैं और सबकी उम्र 20 वर्ष के आसपास है।
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पैलेट गन चलाई और आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे चार लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि आखिरी जानकारी मिलने तक सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी थी। घटनास्थल के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को रवाना किया गया है। मुठभेड़ में लगे सुरक्षाबलों पर युवक पत्थरबाजी कर रहे हैं, जिससे सेना का ध्यान भटके और आतंकियों को भागने का मौका मिल सके। जिस घर में आतंकी छिपे हैं, वहां सेना ने आईईडी लगाया है।
महबूबा मुफ्ती के काफिले पर पत्थरबाजी

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement