khaskhabar.com: मंगलवार, 24 जनवरी 2017 4:53 PM (IST)
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने तीन आंतकवादियों को मार
गिराया। इनमें दो विदेशी हैं।
पुलिस ने कहा कि उत्तरी जिले गंदरबल में स्थित हदूरा गांव में आतंकवादी
संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो विदेशी आतंकवादी सुरक्षाबलों के साथ गोलीबारी
में मारे गए।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), 5 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ ने अभियान को अंजाम दिया।छह घंटे से ज्यादा चली गोलीबारी में सुरक्षाबलों में से कोई हताहत नहीं हुआ।
हदूरा
गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने
इलाके को घेर लिया, जिसके बाद आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।
सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की। राजौरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम