Kashmir: army encounter in Pulwama, Two terrorists killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सेना ने मार गिराए दो आतंकवादी, घर में छिपे थे

khaskhabar.com: रविवार, 30 जुलाई 2017 12:21 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सेना ने मार गिराए दो आतंकवादी, घर में छिपे थे
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक पुलवामा में तहाब इलाके में मुठभेड़ में आतंकवादी मारे गए। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सेना को रविवार तडक़े जानकारी मिली की तहाब इलाके में स्थित एक घर में दो आतंकवादी छिपे हुए है। इसके बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सेना को देख आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सेना ने पूरे घर को घेर लिया और आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतकों की पहचान इरफान शेख और आबिद के रूप में की गई है। इससे पहले पाकिस्तान द्वारा शनिवार शाम संघर्षविराम के उल्लंघन के बाद पाकिस्तान और भारतीय सेना के बीच पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी गोलीबारी हुई। भारतीय सेना ने इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement