Kashkhabar interview of Rita Bahuguna Joshi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

EXCLUSIVE:रीता बहुगुणा जोशी की ख़ास ख़बर से खास बातचीत

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 9:27 PM (IST)
EXCLUSIVE:रीता बहुगुणा जोशी की ख़ास ख़बर से खास बातचीत
बीजेपी में शामिल रीता बहुगुणा जोशी से उमाकांत त्रिपाठी ने खास बातचीत की। पेश है बातचीत के कुछ प्रमुख अंश । उमाकांत त्रिपाठी। दिल्ली सवाल: रीता जी ऐसी क्या नाराजगी थी कांग्रेस से ?
जवाब: राष्ट्र को मजबूत रखना है, सर्जिकल पर सवाल नहीं उठाने चाहिए, सामने देश के बाहर कई दुश्मन हैं, और देश के अंदर सवाल उठाया जा रहा है।
सवाल: आपने कहा है कि अमित शाह जी खुलेदिमाग के है? इसका मतलब क्या है ?
जवाब: राहुल जी के कुछ फ़ैसलों से आहत हूँ।
सवाल: रीता जी आप और आपके परिवार पर ये आरोप लगता है मोका मिलते ही पल बदल देते है?
जवाब: ऐसा नहीं है जो इस तरह की बात कर रहे है वो अपने गिरेबाँ में झाँक ले मैंने 27 साल कांग्रेस को दिए हैं .... मुझे लगता है मैंने जो फ़ैसला लिया है बहुत सोच विचार कर और सही लिया हैं। देश हित में मोदी जी काम कर रहे है इसलिये मै उनकी नीतियों का समर्थन करती हूँ ।
सवाल: प्रदेश में आपको ख़ास जगह नहीं मिली इसलिए ?
जवाब: ऐसा नहीं है मैं कार्यकर्ता हूं और दशकों से काम कर रहीं हूँ, सोनिया से नहीं राहुल से नाराज हूँ, आज प्रदेश में सारे निर्णय पीके ले रहे हैं। संगठन में लोग अलग थलग होते जा रहे हैं।
सवाल: अब भाजपा में आप क्या भूमिका निभाएंगी ?
जवाब: मैं एक अनुशासित कार्यकर्ता हूँ। पार्टी मुझे जो जिम्मेदारी देगी उसको मैं मेहनत से करुँगी और प्रदेश में सपा बसपा के गुंडाराज जंगलराज को समाप्त करने का पूरा प्रयास करुँगी।
सवाल: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बारे में आपकी क्या राय है?
जवाब: कुछ दिन पहले ही अध्यक्ष जी से मुलाकात हुई है। मैं उनसे बहुत प्रभावित हूँ। उनसे बात करके जानकारी मिली कि पार्टी कोई एक एजेंडा लेकर नहीं चल रही है। अमित शाह के विजन में सशक्त भारत का निर्माण है। वह पूरे विश्व में भारत को एक नई ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं।
सवाल: पीएम मोदी के व्यक्तित्व के बारे में क्या कहेंगी?
जवाब: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साहसिक फैसले और सेना की बहादुरी से सर्जिकल स्ट्राईक सफल हुई। पीएम लगातार आतंकवाद से लड़ रहे हैं। इस वक्त उनको स्पोर्ट करने का वक्त है। उनके नेतृत्व में भारत एक नई ऊंचाइयों पर जा रहा है। वे आज सबके लिए प्रेरणा का काम कर रहे हैं।
#ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम
#साउदी नं.1, ये हैं सबसे ज्यादा पिटने वाले 10 गेंदबाज

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement