Advertisement
पीएम मोदी के स्वागत के लिए कर्नाटक तैयार

गौरतलब है कि यादगीर और कलबुर्गी को उत्तर कर्नाटक क्षेत्र का प्रवेश द्वार माना जाता है। इसके अलावा कलबुर्गी एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का गृह क्षेत्र है। बीजेपी ने उन्हें पिछले संसदीय चुनावों में हराया था।
पीएम मोदी नारायणपुरा में बसवा सागर जलाशय के स्वचालित, आधुनिक गेट का उद्घाटन करेंगे। यह प्रणाली कलबुर्गी, रायचूर, बीजापुर और यादगीर जिलों में लगभग चार लाख हेक्टेयर कृषि भूमि में सिचाई करेगी।
कोडेकल में जनसभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे, सात एसपी, 20 डीएसपी, 50 पीएसआई, 120 पीआई, 1800 पुलिसकर्मी और केएसआरपी के 15 प्लाटून तैनात किया गया है।
यादगीर जिले में यह प्रधानमंत्री मोदी का पहला दौरा होगा।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


