Karnataka Portfolios Out, Chief Minister HD Kumaraswamy Keeps Finance-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कर्नाटक : लंबी खींचतान के बाद तय हुए मंत्रालय, कुमारस्वामी के पास 11 विभाग

khaskhabar.com: शनिवार, 09 जून 2018 09:08 AM (IST)
कर्नाटक : लंबी खींचतान के बाद तय हुए मंत्रालय, कुमारस्वामी के पास 11 विभाग
बेंगलुरु। कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार बनने के काफी समय बीत जाने के बाद शुक्रवार को आखिरकार मंत्रिमंडल विस्तार पर सहमति बन गई। काफी राजनीतिक उठापटक के बाद मंत्रालयों का बंटवारा हो पाया है। मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा करते हुए अहम वित्त विभाग अपने पास रखा है, जबकि गृह मंत्रालय का कार्यभार उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जी परमेश्वर को दिया गया है। कुमारस्वामी ने वित्त के अलावा अपने पास खुफिया, सूचना एवं जनसंपर्क, ऊर्जा और कपड़ा सहित 11 विभाग रखे हैं। वित्त विभाग को लेकर दोनों दलों कांग्रेस एवं जेडीएस के बीच विवाद था। कुमारस्वामी के भाई एचडी रेवन्ना को लोक-निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को ही कर्नाटक के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ था, जिसमें 25 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। मंत्रिमंडल में कांग्रेस के 14, जेडीएस के 9 तथा बीएसपी का 1 विधायक शामिल है। एक निर्दलीय को भी कैबिनेट में जगह दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement