Advertisement
कर्नाटक: ब्रेक की जगह दबाया एक्सेलरेटर, शख्स की मौत, महिला हुईं गिरफ्तार

घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
घटना मंगलवार को व्यस्त हेसरघट्टा मेन रोड पर बगलागुंटे जंक्शन के पास हुई। मृतक की पहचान संजय बाबू के रूप में हुई है।
बाबू अपने बेटे वेदांत के साथ बाइक पर जा रहा था। इस दौरान कार चला रही आरोपी महिला ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और उसे कुचलकर आगे बढ़ गई।
इस हादसे में बाइक सवार संजय बाबू की मौत हो गई, जबकि उनके घायल बेटे वेदांत का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


