Advertisement
कर्नाटक: लड़की ने पिता की हत्या करवाई, लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

उस व्यक्ति की दो पत्नियां थीं और उसकी पहली पत्नी बिहार में रहती थी। दूसरी पत्नी कलबुर्गी की थी और इस विवाह से उसकी दो बेटियां थीं।
पुलिस ने कहा कि वह शख्स कथित तौर पर अपनी पहली बेटी का यौन उत्पीड़न करता था। यह बात उसने अपनी मां को बताई और इस बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि यह बात छात्रा ने कॉलेज में अपने दोस्तों से शेयर की थी। घटना वाले दिन सोमवार की तड़के मृतक ने फिर से नशे की हालत में उसका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया। लड़की ने अपने दोस्त से फोन पर संपर्क किया और मदद मांगी। उसके दोस्त चार अन्य लोगों के साथ आए और दीपक पर हमला किया और उसे मार डाला।
पुलिस दूसरे आरोपित की तलाश कर रही है। आगे की जांच जारी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


