Advertisement
कर्नाटक चुनाव : भाजपा आज जारी करेगी पहली सूची

पार्टी ने कांग्रेस और जद (एस) द्वारा कड़ी प्रतिस्पर्धा को भी ध्यान में रखा है जिन्होंने केवल जीतने की क्षमता को मानदंड मान कर टिकट आवंटन किया है और अधिकांश उम्मदवारों के नाम तय कर चुके हैं। भाजपा टिकट देते समय इन शर्तो का भी ध्यान रखेगी कि उम्मीदवार की उम्र 75 साल से अधिक न हो और एक परिवार से केवल एक ही व्यक्ति को दिया जाए।
इन शर्तो को लागू करने से भाजपा को कई सीटों पर बगावत का सामना करना पड़ सकता है जिसका फायदा विपक्षी पार्टियों को मिल सकता है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस इन परिस्थितियों पर नजदीकी नजर रखे हुए है और भाजपा नेताओं को पार्टी में शामिल करने के लिए उत्सुक है।
भाजपा के शीर्ष नेता सोमवार को नई दिल्ली में एक अंतिम बैठक में इन मसलों पर विचार करेंगे और सूची की घोषणा करेंगे। भाजपा नेताओं ने पहली सूची में 10 से ज्यादा मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं देने का फैसला किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की केंद्रीय संसदीय समिति के सदस्य बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा है कि टिकट का आवंटन जीतने की क्षमता की कसौटी पर किया जाएगा।
कोयला, खान और संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा था कि नेताओं ने इस मामले पर विस्तार से चर्चा की थी और बड़ी संख्या में उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा था कि उम्मीदवारों की सूची की घोषणा से पहले सोमवार को एक और बैठक होगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


