Advertisement
कर्नाटक दोहरा हत्याकांड: महिला का प्रेमी गिरफ्तार

पुलिस को पहले नवनीता के पति की भूमिका पर संदेह था।
जांच से पता चला कि नवनीता का परिचय शेखर से हुआ था और उसके साथ उसका अफेयर था। बाद में उसकी लोकेश नाम के एक अन्य व्यक्ति से दोस्ती हो गई थी।
इसकी जानकारी होने पर शेखर की नवनीता से बहस हो गई। मंगलवार की रात, उसके आवास पर आने के बाद शेखर ने फिर से इस मुद्दे को उठाया और नवनीता का गला काट दिया और उसके बेटे सृजन की तकिए से दबाकर हत्या कर दी।
आरोपी ने एलपीजी गैस चूल्हा चालू कर दिया था और रसोई कक्ष को बाहर से बंद कर फरार हो गया।
नवनीता आंध्र प्रदेश के अनंतपुर की रहने वाली थीं और पिछले तीन साल से इस इलाके में रह रही थीं।
वह दो साल से अपने पति चंद्रू से अलग रहती थी। उसके दो बेटे थे। दूसरा बेटा आंध्र प्रदेश के एक आवासीय विद्यालय में पढ़ता है।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


