Kareana by-election: Modi campaign rally in Baghpat on Sunday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैराना उप-चुनाव : प्रचार अभियान खत्म, कल होगा मतदान

khaskhabar.com: रविवार, 27 मई 2018 2:08 PM (IST)
कैराना उप-चुनाव : प्रचार अभियान खत्म, कल होगा मतदान
बागपत। उत्तर प्रदेश के कैराना में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान खत्म हो गया है। सभी की निगाहें 28 मई को होने वाले मतदान पर हैं। माना जा रहा है कि कैराना चुनाव से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए एक बड़ी तस्वीर साफ हो जाएगी। इस सीट की अहमियत इस बात से समझी जा सकती है कि कैराना में चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बागपत में रैली को संबोधित किया। कैराना से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। बीजेपी इसी साल मार्च में गोरखपुर और फूलपुर की सीटें हार गई थी। यह एक बड़ा झटका इसलिए भी था क्योंकि गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच बार चुने गए थे। ऐसे में अगर कैराना भी बीजेपी के हाथ से निकल गया तो राज्य में पार्टी के प्रदर्शन पर एक बड़ा सवालिया निशान लग जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement