कराची की लड़की बनेगी जोधपुर की बहू, तनाव के बीच अटकी दुल्हन
khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 11:12 AM (IST)
दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के बीच सूर्यनगरी के शंकर नगर निवासी सिंधी टेवानी का परिवार इस बात को लेकर चिंता में है। बता दें कि टेवानी के परिवार के सदस्य नरेश की शादी पाकिस्तान के कराची की रहने वाली प्रिया से 7 नवंबर को होनी है। इस बीच विवाह की लगभग सभी तैयारियां तो पूरी हो गई हैं, लेकिन दूल्हन के सभी परिजनो का वीजा अटक गया है। दूल्हन के रिश्तेदारों ने 3 महीने पहले ही वीजा के लिए आवेदन कर दिया था। दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के कारण दोनों देश सतर्कता बरत रहे हैं। इसलिए यहां आने वाले जाने वालों को दिक्कत हो रही है।