Advertisement
कराफेड ने नागरिक मुद्दों पर उठाई आवाज, सांसद संधू को सौंपा ज्ञापन

सांसद सतनाम सिंह संधू ने फेडरेशन को आश्वस्त किया कि वे इन सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को उच्च स्तर पर उठाएंगे और चंडीगढ़ के निवासियों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने प्रत्येक मुद्दे पर अनुभवी नागरिकों के साथ अलग-अलग समितियां गठित करने का सुझाव दिया ताकि व्यावहारिक समाधान खोजे जा सकें। चेयरमैन हितेश पुरी ने संपत्ति कर में हाल ही में हुई भारी वृद्धि का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि इसके खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया गया है और सांसद संधू से इस "जनविरोधी" अधिसूचना को निरस्त कराने में निवासियों की मदद करने का अनुरोध किया।
बैठक में चंडीगढ़ पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (CPDL) के निदेशक अरुण कुमार वर्मा ने उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम के तहत बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने 24x7 कॉल सेंटर और व्हाट्सएप सेवा शुरू करने के साथ-साथ बिजली दरों पर निजीकरण के प्रभाव को भी स्पष्ट किया। बैठक में नगर पार्षद अनुप गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। CRAWFED ने जल्द ही वार्षिक आम सभा आयोजित करने और नई कार्यकारिणी के चुनाव कराने की घोषणा की, जिसके लिए तीन चुनाव आयुक्तों के नामों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


