Kapil Sibal told, Kamdar ruined the economy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कपित सिब्बल ने कसा तंज, ‘कामदार’ ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया

khaskhabar.com: रविवार, 02 सितम्बर 2018 10:23 PM (IST)
कपित सिब्बल ने कसा तंज, ‘कामदार’ ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जवाबी हमला बोला और कहा कि तथाकथित ‘कामदार’ ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि न तो कोई रोजगार है और न तो बढ़ती बेरोजगारी का कोई समाधान है। सिब्बल की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर तलवारें खिंची हुई हैं। मोदी ने रविवार को संप्रग सरकार को एनपीए पैदा करने और इसकी विरासत छोडऩे के लिए जिम्मेदार ठहराया था। कांग्रेस नेता ने मोदी की खिल्ली उड़ाते हुए ट्वीट किया, जो अपने को कामदार के रूप में पेश करते हैं। सिब्बल ने कहा कि अच्छी बाईट के लिए बगैर जानकारी के आरोप लगाना, सिर्फ मोदीजी की कुंठा का सबूत है। तथाकथित कामदार ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। न रोजगार है और न इसका कोई समाधान दिखता है। सिब्बल ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा देश की सबसे बड़ी गैर निष्पादित संपत्ति (एनपीए) है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement