Advertisement
कपिल मिश्रा बोले,केजरीवाल भ्रष्ट,कुर्सी से घसीट जेल में डालूंगा:खुद अस्पताल में

फर्जी कंपनियों ने आम आदमी पार्टी को 2 करोड़ का चंदा दिया। अरविंद केजरीवाल ने बोला कि उन्हें इस कंपनी का नहीं पता। जबकि सच ये है कि ये पैसा उनके साथ रहने वाले लोगों की कंपनियां हैं। कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के विधायक शिवचरण गोयल पर फर्जी कंपनी बनाने का आरोप लगाया। कपिल ने दावा किया कि शिवचरण और उनकी पत्नी की कई फर्जी कंपनियां हैं, जिनके जरिए उन्होंने आम आदमी पार्टी को काला धन दिया।
कपिल ने दावा किया कि ये फर्जी कंपनियां एक चेन में काम कर रही थीं और हवाला का पैसा पार्टी को चंदे के रूप में दिए जा रहे थे। कपिल मिश्रा ने दावा किया कि महरौली से आप विधायक नरेश यादव में इसमें शामिल हैं। कपिल ने दावा किया कि नरेश यादव की पत्नी ने फर्जी कंपनी में इंवेस्ट किया है। उसी कंपनी से पार्टी को फंड दिया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



