kanpur train accident : Congress attacks on modi government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बुलेट ट्रेन का सपना छोड़े मोदी सरकार: कांग्रेस

khaskhabar.com: रविवार, 20 नवम्बर 2016 9:04 PM (IST)
बुलेट ट्रेन का सपना छोड़े मोदी सरकार: कांग्रेस
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पुखराया में इंदौर-पटना एक्सप्रेस रेल हादसे पर अब राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार पर जुबानी हमला बोला है। राजीव शुक्ला ने कहा कि बुलेट ट्रेन चलाने की योजना बना रही है लेकिन सामान्य रफ्तार पर चलने वाली ट्रेनों को हादसों से बचाने के उपाय नहीं ढूंढ पा रही है। कांग्रेस ने मामले को लेकर न्यायिक जांच की मांग की है। ज्ञात रहे कि कानपुर देहात के पुखराया स्टेशन के करीब इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 150 से ज्यादा लोग घायल हैं। इधर, टीएमसी ने भी मामले को लेकर मोदी सरकार पर हमला किया है। टीएमसी नेता और पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने कहा है कि कानपुर रेल हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय ही पटरी से उतर चुकी है। रेल मंत्री सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन हकीकत कुछ और ही है। यहां आम यात्री ही सुरक्षित नहीं हैं। ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला
रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement