Kanhaiya Kumar attack on the statement of Pragya Thakur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साध्वी प्रज्ञा के बयान पर कन्हैया कुमार बोले, यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019 5:46 PM (IST)
साध्वी प्रज्ञा के बयान पर कन्हैया कुमार बोले, यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक
बेगूसराय। बेगूसराय से सीपीआई के उम्मीदवार व जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने भोपाल की भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर बोलते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है कि शहीद हेमंत करकरे की शहादत को कर्मों की वजह से मिली मौत बताने वाली प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है । कन्हैया कुमार ने कहा कि अंग्रेजों से माफी मांगकर जान बचाने वालों को नायक मानने वाले और कर भी क्या सकते हैं। उनके मुंह में राम, लेकिन बगल में नाथूराम होता है। आपको बताते जाए कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 26/11 हमले में शहीद एटीसी चीफ हेमंत करकरे के बारे में कहा है कि ‘उन्हें उनके कर्मों की सजा मिली है। उन्होंने मुझे गलत तरीके से फंसाया था। मुझे जेल में रखा। हेमंत करकरे मुझे किसी भी तरह से आतंकवादी घोषित करना चाहते थे। मैंने करकरे को श्राप दिया इसलिए आतंकियों ने मारा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement