Advertisement
'चिति' शब्द से कमला हैरिस ने सोशल मीडिया पर बटोरीं सूर्खियां

किसी महत्वपूर्ण पार्टी के उप राष्ट्रपति पद के लिए नामांकित होने वाली पहली अश्वेत और दक्षिणी एशियाई महिला बनकर इतिहास रचने वाली हैरिस आगे कहती हैं, "आज रात मेरा यहां होना मेरे आगे की पीढ़ियों के लिए समर्पण का एक सबूत है।"
उनका यह भाषण सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। लोग गूगल की मदद से 'चिति' शब्द का मतलब ढूंढ़ने लगे।
चेन्नई में जन्मीं अमेरिकी लेखिका और मॉडल पद्म लक्ष्मी कहती हैं, "मेरी आंखों में सही में आंसू आ गए। कमला हैरिस ने 'चिति शब्द का उच्चारण किया जिसका अर्थ आंटी है। मेरा दिल अभी भावनाओं से सरोबार है।"
एक यूजर ने ट्वीट करते हुए कहा, "लाखों अमेरिकी 'चिति' शब्द को गूगल कर रहे हैं। तो दोबारा कोई मुझसे यह न कहें कि कमला हैरिस को अपनी भारतीय संस्कृति पर गर्व नहीं है।" (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


