Kaluram Gurjar got the real name after 32 years-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

32 वर्ष बाद मिला वास्तविक नाम

khaskhabar.com: सोमवार, 08 मई 2017 9:32 PM (IST)
32 वर्ष बाद मिला वास्तविक नाम
टोंक। जिले की ग्राम पंचायत अरनियाकेदार में आयोजित ‘‘न्याय आपके द्वार अभियान-2017‘‘ में कालूराम पुत्र किशनलाल गुर्जर का 32 वर्ष बाद उसका वास्तविक नाम खाते में दर्ज करवाया गया। कालूराम ने शिविर प्रभारी डॉ. सूरज सिंह नेगी उपखण्ड अधिकारी टोंक के समक्ष उपस्थित होकर अपनी पीड़ा से अवगत कराया। कालूराम ने बताया कि वर्ष 1985 में उसने घांसी, मोरपाल, रामपाल पिता माधो गुर्जर से खाता संख्या 221 रकबा 5.06 बीघा भूमि क्रय की थी। सहवन से कालूराम से लालूराम दर्ज हो गया। पिछले 32 वर्षो से वह कालूराम की बजाय लालूराम के खाते की नकल लिए फिर रहा है। न तो उस जमीन को रहन रख बैंक से के.सी.सी. ले सकता है एवं न ही उसे बेचान कर सकता था उपखण्ड अधिकारी डॉ. नेगी ने सम्पूर्ण प्रकरण का गहन परीक्षण किया एवं मजमे आम में ग्रामवासियान एवं सरपंच तथा जन प्रतिनिधिगण से विस्तार से चर्चा की एवं यह पाया कि लालूराम का वास्तविक नाम कालूराम पुत्र किशन लाल गुर्जर है। शिविर प्रभारी ने कैम्प में ही नाम दुरूस्त कर कालूराम कर दिया। 32 वर्षो पश्चात् राहत मिलने पर कालूराम की ऑखों से ऑसू छलक आए और राज्य सरकार की संचालित योजना को बहुत सराहा।
शिविर प्रभारी ने बताया कि न्यायालय में विचाराधीन 24 पुराने प्रकरणों में से 14 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement