Advertisement
गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया प्रचार, बोले- 'हर वर्ग के साथ खड़ी भाजपा सरकार'

सिंधिया ने पीएम मोदी और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जिन माताओं और बहनों के बारे में किसी ने नहीं सोचा, उनके बारे में पीएम मोदी ने सोचा। मध्य प्रदेश में 1.25 करोड़ से अधिक लाडली बहनों को 1,250 रूपए प्रतिमाह भाजपा सरकार दे रही है। यह एक राशि नहीं महिलाओं को भाजपा सरकार सम्मान दे रही है।
उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सपना प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया। करीब चार करोड़ लोगों को पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं और अगले पांच वर्ष में भाजपा सरकार तीन करोड़ पक्के आवास और बनाएगी। करीब 10 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ मिल रहा है, आज गरीब के पास आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपए की मोदी की गारंटी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


