Jyoti murder case and summoned the doctor -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ज्योति हत्याकांड: पीयूष के पेश न होने पर डॉक्टर तलब

khaskhabar.com: बुधवार, 30 नवम्बर 2016 4:56 PM (IST)
ज्योति हत्याकांड: पीयूष के पेश न होने पर डॉक्टर तलब
कानपुर । हाईप्रोफाइल मर्डर केस में जेल में बंद पीयूष की मुश्किलें बढ़ने वाली है। जबलपुर कोर्ट में विचाराधीन मामले की तारीखों में पेश न होने पर कानपुर कोर्ट ने कड़ी आपत्ति जताई है। कोर्ट ने मामले में कारागार के डाक्टर को तलब किया है। ज्योति हत्याकांड के मुख्य आरोपी पति पीयूष इन दिनों कानपुर जिला जेल में बंद है। पीयूष व उसके परिजनों पर जबलपुर कोर्ट में मुकदमा दर्ज है। मृतका ज्योति के परिजनों की ओर से दायर मुकदमे की तारीखों पर पेश न होने के चलते एनबीडब्ल्यू भी जारी किया जा चुका था। वारंट मुकदमे के विवेचक एसआई मार्निट टिर्की द्वारा कानपुर कारागार पहुंचकर पीयूष व उसके घर पर चस्पा किया जा चुका था। कारागार के डाक्टर द्वारा जबलपुर कोर्ट को पीयूष के पैर में फैक्चर व अनफिट दिखाते हुए लगातार पेशी पर नहीं भेजा गया। मंगलवार को कानपुर एडीजे प्रथम की कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए कारागार प्रशासन व डाक्टर को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट के आदेशों का पालन न कराने व डाक्टर द्वारा गलत तथ्य प्रस्तुत किए जाने पर छह दिसम्बर को तलब कर लिया है। कोर्ट द्वारा डाक्टर को तलब किए जाने से पीयूष के परिवार की बेचैनी बढ़ा दी है। सौ घंटे काम करो, नौ हजार रुपए लो

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement