Jyaka Become a boon for farmers engaged in Bilaspur district flavors Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिलासपुर जिले में जायका बनने लगी किसानों के लिए वरदान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 मार्च 2017 4:17 PM (IST)
बिलासपुर जिले में जायका बनने लगी किसानों के लिए वरदान
गौरतलब है कि जायका के तहत इस गांव के लिए 74.85 लाख रूपये की राशि से लघु सिंचाई की सिंचाई योजना तैयार की गई है। जिसके उचित रख रखाव का जिम्मा भी वहां पर बनाई गई कमेटी को दिया गया है। बिलासपुर जिले के अन्य भागों में भी इस परियोजना के तहत लघु सिंचाई परियोजनाएं चल रही है। इनका कहना है ...जायका परियोजना के बिलासपुर खंड परियोजना प्रबंधक डा. पीएल शर्मा का कहना है कि फगोग गांव में जायका के तहत लघु सिंचाई परियोजना शुरू होने के बाद अब सकारात्मक परिणाम दिखाई देने लगे हैं। इस गांव में किसान इन दिनों करीब चालीस बीघा जमीन पर सरसों, फूल गोभी व मटर की खेती कर रहे हैं। जिससे उन्हें आर्थिक लाभ मिलने लगा है। अब तक किसान अब तक करीब साढ़े तीन लाख की फूल गोभी बाजार में बेच चुके हैं। अभी मटर की फसल आनी शेष है। यह क्रम अब भी जारी है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल उत्पादन के संबंध में निशुल्क तकनीकी सलाह भी दी जाती हैं जिससे उन्हें कोई कठिनाई नहीं आ सके।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement