Justice sought from the President-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सहारनपुर में दलित अत्याचार को लेकर राष्ट्रपति से मांगा न्याय

khaskhabar.com: बुधवार, 17 मई 2017 8:14 PM (IST)
सहारनपुर में दलित अत्याचार को लेकर राष्ट्रपति से मांगा न्याय
झांसी। सहारनपुर में दलितों पर हुए अत्याचार की आग धीरे-धीरे झांसी पहुंचने लगी है। बुधवार को दलितों ने एक जुट होकर झांसी जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रार्थना पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति से पीड़ितों को न्याय और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। मालूम हो कि 5 मई को सहारनपुर के शब्बीरपुर नामक गांव में ऊंची जाति के लोगों ने महाराणा प्रताप जंयती के अवसर पर दलितों के महापुरुषों के बारे में अभद्रत टिप्पणी की थी। जिसका विरोध करने पर उच्च जाति के लोगों ने दलितों की पिटाई करते हुये तोड़फोड़ की। दलितों ने जब पुलिस से शिकायत कर न्याय मांगा तो उन्हें न्याय नहीं मिला। सहारनपुर के दलितों को न्याय दिलाने के लिए झांसी में दलितों ने एक जुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम प्रार्थना पत्र दिया। इस अवसर पर प्रवेन्द्र अहिरवार, सूरज अहिरवार,मुकेश गौतम, जितेन्द्र कुमारी पहाड़ी, अमन मोंठ, किरण कुमार सक्सेना, धर्मेन्द्र बौद्ध, विशाल श्रीवास, आकाश यादव, वीरु अहिरवार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement