Advertisement
बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंताओं में वेतन विसंगति-पदोन्नति न होने से आक्रोश, प्रदर्शन किया

उन्होंने बिजली निगमों के कनिष्ठ अभियंताओं को 9 साल उपरांत प्रथम एमएसीपी प्रमोशनल देने, कनिष्ठ अभियंताओं की वेतन विसंगति को कोर्डिनेशन कमेटी व उच्चकमेटी की सिफारिशों के अनुरूप लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि समय पर प्रमोशन नहीं होने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 14 साल से डिग्री होल्डर जेईएन का प्रमोशन नहीं हो रहा है। जबकि तकनीकी कर्मचारियों और अन्य संवर्ग को समय से प्रमोशन दिया जा रहा है।
संगठन की मांग है कि समस्त निगमों की डीआर सीटों को रेगुलर प्रमोशन में पूर्व की भाति मर्ज किया जाए और सीधी भर्ती नहीं ली जाए। सहायक अभियंता के पद पूर्व की भांति बढ़ायें। अभियंता वर्ग में भी टाइम बाउंड प्रमोशन लागू किया जाए।
कनिष्ठ अभियंता एवं कर्मचारियों के साथ आये दिन मारपीट के प्रकरण बढ़ते जा रहे हैं। जिनकी रोकथाम के लिए सुरक्षा बिल लाया जाए। उन्होंने कहा कि कनिष्ठ अभियंताओं की लंबित मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो 9 अक्टूबर से संगठन द्वारा आंदोलन का आगाज़ किया जायेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


