कनिष्ठ लेखाकार व टीआरए भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की रोक
khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 08:20 AM (IST)
जयपुर। आरपीएससी की ओर से ढाई माह पहले आयोजित कनिष्ठ लेखाकार व टीआरए भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। अब इस मामले में 2 फरवरी को सुनवाई होगी। अदालत ने यह रोक कोटा के दादाबाड़ी व हाल जयपुर निवासी परीक्षार्थी लक्षेन्द्र कुमार शर्मा की ओर से पेश याचिका पर लगाई है। लक्षेन्द्र की ओर से आरपीएससी चेयरमैन के खिलाफ याचिका पेश की गई थी। इसमें कहा था कि भर्ती परीक्षा 2013 के लिए इसी वर्ष 4 अक्टूबर को हुई थी। इसमें धांधली हुई है। इसे देखते हुए इस पर रोक लगाई जाए। एडवोकेट विज्ञान शाह ने बताया कि हाईकोर्ट जज अजय रस्तोगी ने याचिका पर सुनवाई करते हुए उस पर रोक लगा दी। अब इस मामले में अगले साल 2 फरवरी को सुनवाई होगी।