Journalist shot dead in Uttar Pradesh Kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी में पत्रकार की सरेआम गोली मारकर हत्या, तीन लोग हिरासत में

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 नवम्बर 2017 9:28 PM (IST)
यूपी में पत्रकार की सरेआम गोली मारकर हत्या, तीन लोग हिरासत में
लखनऊ। कानपुर के ग्रामीण इलाके में गुरुवार को एक पत्रकार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पत्रकार पर कई गोलियां दागी। घायल पत्रकार को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, जिले के बिल्हौर इलाके में कानपुर से प्रकाशित एवं लखनऊ से मुद्रित एक समाचार पत्र के स्थानीय पत्रकार नवीन गुप्ता पर कुछ अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां दागी, जिससे वह वहीं गिर पड़े। इसके बाद हमलावर भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। हत्या के बाद सभी फरार हो गए। गुरुवार देर शाम बिल्हौर कोतवाली के नगर पालिका के पास की यह घटना घटी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शक के आधार पर पुलिस ने बिल्हौर के ही तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement