Journalist met from the administration regarding security and facilities-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन से मिले पत्रकार

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 जुलाई 2017 6:06 PM (IST)
सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन से मिले पत्रकार
बीकानेर। गांधी नगर पत्रकार कॉलोनी तथा स्वर्ण जयंती पत्रकार कॉलोनी में मूलभूत समस्याओं के संबंध में जिला कलेक्टर व नगर विकास न्यास अध्यक्ष को पत्रकारों ने ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ पत्रकार संतोष जैन ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए बताया कि वेटरनरी यूनिवर्सिटी रोड पर गांधी नगर क्षेत्र के निकट नगर विकास न्यास की ओर से विकसित पत्रकार कॉलोनी के नजदीक इंडेन गैस गोदाम है, जो फ्लेम गैस एजेंसी से संबंधित है। यह कॉलोनी पूरी तरह आबाद है और साथ ही गांधीनगर, करणीनगर, कैलाशपुरी आदि सघन आबादी वाले क्षेत्र से यह गैस गोदाम सटा हुआ है। जैन ने बताया कि इसके साथ ही पटवार भवन भी है, जहां शादी-समारोह होते रहते हैं और ऐसे रिहायशी क्षेत्र में गैस गोदाम की मौजूदगी से हादसे की आशंका प्रबल रहती है। पत्रकार बृजमोहन आचार्य ने बताया कि हाल ही सोनगिरि कुएं क्षेत्र में हुए हादसे के बाद क्षेत्रवासी काफी सहमे हुए हैं। कई बार सिलेंडरों से लदे ट्रक अनलोडिंग की प्रतीक्षा में रातभर खड़े रहते हैं। ऐसी स्थिति में कोई भी सिलेंडर कभी भी लीक हो सकता है और बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ज्ञापन लेते हुए जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा पत्रकारों को शीघ्र ही समस्या समाधान का आश्वासन दिया। वहीं बीकानेर प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेश बोड़ा ने नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका को गांधी कॉलोनी क्षेत्र में रोड लाइट तथा स्वर्ण जयंती योजना स्थित पत्रकार कॉलोनी में हाइटेंशन लाइन को हटवाने, गड्ढे भरवाकर सडक़ें दुरुस्त करवाने तथा मूलभूत सुविधाओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। बोड़ा ने न्यास अध्यक्ष रांका को बताया कि स्वर्ण जयंती योजना में प्रारंभ से ही यह समस्या बरकरार है, जिसका समाधान अतिशीघ्र करवाया जाए।
मूलभूत सुविधाएं अवश्य मिलेगी

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement