Journalist Aziz Burney became National General Secretary of the Peace Party-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पत्रकार अज़ीज बर्नी बने पीस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 7:51 PM (IST)
पत्रकार अज़ीज बर्नी बने पीस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले पीस पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में लगी है। 2012 के विधानसभा चुनाव में 4 सीटें जीतकर पीस पार्टी ने यूपी सियासत में एक नई शुरुवात की थी। इस बार के विधानसभा चुनाव में पीस पार्टी सभी सीटों पर अपने उमीदवार उतारेगी।पीस पार्टी ने संगठन को मजबूत करते हुए मशहूर पत्रकार अज़ीज़ बर्नी को राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता बनाया है। पीस पार्टी यूपी में राष्ट्रीय निषाद दल और महान दल के साथ गठबंधन कर लिया है। भविष्य में पीस पार्टी और बड़े दलों से गठबंधन में लगी है। जिससे की पूरी मजबूती से चुनाव लड़ा जाय। पीस पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव ने कहा कि हम एकता की बात करते हैं। देश के नेतृत्व में किसी भी धर्म जातियों की सरकार हो मुसलमान ने हमेशा साथ दिया है।
पीस पार्टी में सभी संप्रदाय के लोगो को जोड़ने का काम किया जायेगा। अयूब ने कहा की पीस पार्टी जाति और संप्रदाय के साथ चुनाव लड़ने का काम नही करती है। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अयूब ने कहा कि 3 तलाक एक संप्रदाय का मामला है। मोदी को दूसरे संप्रदाय के ऊपर कानून थोपने के बजाय पहले अपनी पत्नी यशोदा बेन को इंसाफ दिलाना चाहिए। शादी होने के बाद भी शादीशुदा नही है। आज़म खान और आंशु मलिक बिचौलिए हैं। मुसलमान इनकी बपौती नही है। अज़ीज़ बर्नी को उत्तराखंड का प्रभार दिया गया है। तथा अज़ीज़ बर्नी पार्टी के प्रवक्ता और महासचिव बनाये गए हैं।
यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement