Joint Action Committee delegation met BJP President Jatinder Pal Malhotra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ज्वाइंट एक्शन कमेटी का प्रतिनिधिमंडल भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा से मिला

khaskhabar.com: शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 12:28 PM (IST)
ज्वाइंट एक्शन कमेटी का प्रतिनिधिमंडल भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा से मिला
चंडीगढ़। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एमसी एम्प्लाइज एंड वर्कर्स का प्रतिनिधिमंडल कमेटी के कंवीनर अश्वनी कुमार की अगुवाई में नवनियुक्त चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा को मिला और फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। अध्यक्ष बनने पर बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी। कमेटी की ओर से उनको यूटी कर्मचारियों की मांगों का मांग पत्र भी सौंपा। मांगो पर विस्तार से चर्चा हुई। अश्वनी कुमार ने भाजपा अध्यक्ष को बताया कि चंडीगढ़ के अलग-अलग विभागों में काम कर रहे आउटसोर्स वर्कर्स का ठेकेदार आर्थिक शोषण कर रहे हैं। ठेकेदार उनसे पैसे की मांग करते हैं। ना देने पर उनको नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं। उनका शोषण रोकने के लिए सुरक्षित पॉलिसी बनाई जाए और विभाग आउटसोर्स वर्कर्स की भर्ती की जाए। समान काम के लिए समान वेतन मिले। दीपावली से पहले डीए और बोनस का भुगतान किया जाए। दिसंबर 1996 से बाद भर्ती हुए डेली वेज कर्मचारियों को 13.3.15 को बनाई पालिसी में कवर कर रेगुलर किया जाए। डेली वेज कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग का लाभ दिया जाए। खाली पदों को भरा जाए। 5 परसेंट सीलिंग खत्म कर मृतक के परिजनों को नौकरी दी जाए और एमसी में काम कर रहे मल्टी टास्क वर्कर्स को ट्यूबवैल ऑपरेटर बनाया जाए।
भाजपा अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल को बड़े ध्यान से सुना और प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि जल्द ही चंडीगढ़ प्रसाशन से यूटी कर्मचारियों की जायज मांगो को लेकर चर्चा की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में सरवन मिश्रा, अशवनी कुमार, राजाराम, कुलदीप सिंह, लालजीत, अशोक कुमार, मामराज, काली चरण और अन्य शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement