Jodhpurs Development Takes a New Leap: Minister In-Charge Madan Dilawar Presents Two-Year Report Card-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 18, 2026 9:51 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर के विकास को मिली नई उड़ान : प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने पेश किया दो वर्ष का रिपोर्ट कार्ड

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 दिसम्बर 2025 10:10 PM (IST)
जोधपुर के विकास को मिली नई उड़ान : प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने पेश किया दो वर्ष का रिपोर्ट कार्ड
-किसानों, महिलाओं, युवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व प्रगति जोधपुर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में जिले के प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने जोधपुर की विकास उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि कृषि, महिला सशक्तिकरण, सड़क-बिजली-पानी, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में जोधपुर ने उल्लेखनीय प्रगति की है। कृषि को मिला संबल: मंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों में 2.23 लाख किसानों को मिनीकिट वितरण और 3,305 किसानों को तारबंदी योजना का लाभ मिला। कृषि यंत्र योजना के तहत 1,160 किसानों को 3.64 करोड़ की सब्सिडी प्रदान की गई। पशुपालकों की आय बढ़ाने हेतु दुग्ध उत्पादन संबल योजना में 28.48 करोड़ रुपये वितरित किए गए।
महिला सशक्तिकरण की बड़ी उपलब्धि: ‘लखपति दीदी’ योजना से जोधपुर की 13,913 महिलाएँ सालाना एक लाख रुपये से अधिक कमाने लगी हैं। स्वयं सहायता समूहों को 40 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई। युवाओं के लिए अनुप्रति कोचिंग योजना से 5,952 छात्र लाभान्वित हुए।
इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा निवेश: जिले में 224.58 करोड़ की लागत से 101 में से 85 सड़क कार्य पूर्ण किए गए। अमृत 2.0 मिशन के तहत 350 करोड़ के कार्य प्रगति पर हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए एमडीएम अस्पताल में नई एमआरआई मशीन और कैंसर संस्थान में आधुनिक उपकरण स्थापित किए गए।
पर्यटन और पर्यावरण को नई गति: पिछले दो वर्षों में 56 लाख से अधिक पर्यटकों ने जोधपुर का दौरा किया। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए ‘पर्यटक सहायता टीम’ तैनात की गई। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत 41 लाख पौधे लगाए गए, जिससे वायु गुणवत्ता में 32% सुधार दर्ज हुआ।
कानून व्यवस्था में पारदर्शिता: महिला सुरक्षा के लिए ‘कालिका टीम’ की गश्त जारी है, जबकि पुलिस ड्यूटी मैनेजमेंट पोर्टल से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आई है। खनन ई-ऑक्शन से सरकार को 127 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
अंत में मंत्री दिलावर ने कहा कि जोधपुर को राज्य का सर्वश्रेष्ठ जिला बनाने की दिशा में सरकार निरंतर कार्यरत है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement