Advertisement
जोधपुर नगर निगम का अजीब कारनामा : जनगणना के लिए मृतकों और रिटायर्ड कर्मचारियों की लगा दी ड्यूटी; अपनों को खो चुके परिवारों में भारी नाराजगी

मृतकों के अलावा, जो कर्मचारी अपनी सेवाएं पूरी कर सम्मानजनक विदाई ले चुके हैं, उन्हें भी इस सूची में घसीटा गया है:
अशोक व्यास : अगस्त 2024 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं, फिर भी सूची में नाम दर्ज है।
कई अन्य सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी इस कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए इसे 'डेटा अपडेशन' की बड़ी विफलता बताया है।
प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल
स्थानीय नागरिकों और कर्मचारी संगठनों का कहना है कि इतनी बड़ी सूची जारी करने से पहले सर्विस बुक या वर्तमान स्टेटस की जांच न करना अधिकारियों की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। यह घटना साबित करती है कि निगम का डिजिटल डेटा और वास्तविक स्थिति के बीच कोई सामंजस्य नहीं है।
परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
प्रभावित परिवारों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की गलतियों से न केवल जनगणना कार्य प्रभावित होगा, बल्कि सरकारी तंत्र की विश्वसनीयता भी कम होती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


