Jodhpur. Discom strategy changed on Smart Meter Scheme-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्मार्ट मीटर योजना पर बदली डिस्कॉम की रणनीति

khaskhabar.com: शनिवार, 09 अगस्त 2025 5:34 PM (IST)
स्मार्ट मीटर योजना पर बदली डिस्कॉम की रणनीति
जोधपुर। प्रदेश में स्मार्ट मीटर योजना को लेकर बढ़ते जनविरोध के बीच डिस्कॉम्स ने अपनी कार्ययोजना में बदलाव किया है। नई रणनीति के तहत अब प्राथमिकता सरकारी दफ्तरों, स्कूलों, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक इमारतों में स्मार्ट मीटर लगाने पर रहेगी। डिस्कॉम अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में ऐसे 1.73 लाख से अधिक सरकारी कनेक्शन हैं, जहां इस योजना को पहले लागू किया जाएगा। वहीं, जिन क्षेत्रों में लोगों की ओर से विरोध दर्ज कराया जा रहा है, वहां जनजागरूकता और समझाइश के साथ मीटर बदलने का कार्य किया जाएगा। बिना विरोध वाले क्षेत्रों में भी मीटर लगाने से पहले उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभ और आवश्यकता के बारे में जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस चरणबद्ध रणनीति से उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ेगा और योजना के सफल क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement